बीकानेरNidarindia.comdddचोरी, लूट और छीना झपट्टी की वारदातें बढ़ती जा रही है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेधडक़ होकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के हाथ से बैग छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है।

पीडि़ता के पति सांडवा चूरू हाल निवासी गांधी कॉलोनी निवासी सहीराम पुत्र भीखाराम जाट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह १५ मई को अपनी पत्नी सरिता के साथ गांधी कॉलोनी की तरफ जा रहे थे, इस दौरान एमएन अस्पताल के समीप दो बाइक सवार पीछे से आए और परिवादी की पत्नी के हाथ से बैग छीनकर भाग गए। बैग में ३५ हजार नकद और एक सोने की अंगूठी भी थी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है।






