क्राइम : बाज नहीं आ रहे मोटरसाइकिल चोर, पीबीएम परिसर से फिर किया हाथ साफ - Nidar India

क्राइम : बाज नहीं आ रहे मोटरसाइकिल चोर, पीबीएम परिसर से फिर किया हाथ साफ

बीकानेरNidarinidia.com शहर में मोटरसाइकिल चोरों की चांदी कट रही हैं। बेखोफ होकर इस तरह के अपराधी पलक-झपकते ही लोगों की मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर देते हैं। खासकर पीबीएम अस्पताल परिसर, सार्वजनिक स्थानों के साथ ही अब तो कचहरी परिसर भी बाइक चोरी की घटनाएं सामने आने लगी है।

ताजा मामला जनता प्याऊ श्रीरामसर रोड निवासी नरेश गिरी गोस्वामी ने सदर थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट के जरिए बताया है कि उनकी मोटरसाइकिल पीबीएम परिसर में खड़ी थी, जहां से १२ अप्रेल को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *