बीकानेर : वूलन एक्सपो शुक्रवार से होगा शुरू - Nidar India

बीकानेर : वूलन एक्सपो शुक्रवार से होगा शुरू

बीकानेरNidarIndia.com जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 12 फरवरी तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में वूलन एक्सपो 2023 आयोजित किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि एक्सपो का उद्घाटन सायं 4:15 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष गोरधन राईका होंगे। अध्यक्षता जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया तथा करणी उद्योग संघ के अध्यक्ष महेश कोठारी मौजूद रहेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *