बीकानेरNidarIndia.com जिला स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर की उदय क्लब के 12 खिलाडियों का चयन हुआ ह। इसमें आयुवर्ग 19 की प्रतियोगिता 14 नवंबर को अलवर में होगी और आयुवर्ग 17 की प्रतियोगिता कोटा में होगी। यह सभी खिलाडी पुष्करणा स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं।

इनका हुआ चयन…

जिला स्तरीय टीम में वरुण नारायण जोशी, पृथ्वीराज व्यास, गोपाल बिस्सा, युवराज पुरोहित, अनिल, अनुराग व्यास, नकुल हर्ष, कान्हा व्यास, शैलेश रंगा, गौरव वासु, तुषार, कार्तिक आचार्य सहित खिलाडियों का चयन हुआ है। इस मौके पर उदय क्लब के महेंद्र व्यास, शंकर बोहरा, अमित, भंवरलाल बोहरा, पवन, श्याम, नारायण, गोकुल, आशुतोष, मुकेश, महेश बोहरा, सदन, पंकज, उमाशंकर, नरेंद्र नारायण, ब्रह्मदेव, यशराज,उमेश आदि ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकानाएं दी है।




