बीकानेरNidarIndia.com गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर फलौदी से दिल्ली तक की पैदल यात्रा पर निकले गो भक्त रविवार को बीकानेर पहुंचे, इस दौरान डागा चौक क्षेत्र में बीके स्कूल के समीप उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सेन(देशनोक) के नेतृत्व में पद यात्रा पर निकले महेश कुमार सेन, भीखाराम राजपूत और दिनेश सुथार पर पुष्प वर्षा की गई और मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर वंदे मातरम मंच के जिला संयोजक मुकेश जोशी, पार्षद प्रतिनिधि ललित पारीक, रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित रवि महाराज, कैलाश लखोटिया, मदन मूूंधड़ा, कैलाश पारीक, दिनेश पारीक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *