हादसा : बीकानेर में टैंकर-टैक्सी की टक्कर में तीन की मौत, नोखा रोड पर हुई दुर्घटना... - Nidar India

हादसा : बीकानेर में टैंकर-टैक्सी की टक्कर में तीन की मौत, नोखा रोड पर हुई दुर्घटना…

बीकानेरNidarIndia.com नोखा रोड पर बुधवार अपराह्न एक सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई और दो जने घायल हुए है। मृतक देशनोक निवासी बताए जा रहे हैं, घायलों का उपचार पीबीएम में चल रहा है।

पीबीएम चौकी से मिली जानकारी के अनुसार नोखा रोड पर उदयरामसर फांटे के समीप टैंकर जा रहा था, सामने आ रही टैक्सी से टक्कर हो गई, इस हादसे में टैक्सी सवार झंवरलाल भूरा(६३), सुन्दर लाल भूरा(६०) और राजू देवी भूरा की मौत हो गई। वहीं हादसे में निकिता भूरा और टैक्सी चालक मुरलीधर शर्मा घायल हो गए जिनका पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *