बीकानेरNidarIndia.com शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) की ओर से शुक्रवार को जन सुनवाई रखी गई। इसमें 16 शिकायतें सामने आई इसमें से 10 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।

जन सुनवाई के दौरान ही व्यास कॉलोनी क्षेत्र में तुरंत बदला टूटा पोल, लगाया नया।

बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के ग्राहक सेवा केन्द्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चली जन सुनवाई में उपभोक्ताओं ने बिल संशोधन, घर के बाहर ओवर हैड लाईन शिफ्टिंग, मीटर टेस्टिंग, नए कनेक्शन सहित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इसी दौरान एक क्षेत्र से आई टूटे पोल शिकायत को तुरंत निवारण किया गया, टूट पोल के स्थान पर शीघ्र ही नया पोल लगा दिया गया। शिविर में सामने आई सात तकनीकी शिकायतों में से 2 और 9 बिल सम्बन्धी समस्याओं में से 8 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष रही शिकायतों का समाधान जल्दी ही करने आश्वासन दिया गया।

जनसुनवाई में सीआरएम हैड अर्पण दत्ता, कमर्शियल हैड अचिंत्य गोस्वामी, विजिलेंस हैड प्रमोद वर्मा, मुख्य सलाहकार जे.के सोनी और मैनेजर एचआर संजय झां व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *