दिल्लीNidarindia.com राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी हुई है। इस पद के लिए जरूरी 50प्रतिशत मत मुर्मू ने तीन राउण्ड की गिनती में हासिल कर लिए हैं। मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति होंगी।

उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अन्तराल से पराजित कर दिया है। इसके साथ ही मुर्मू अब देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी। सूत्रों के अनुसार मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 सांसदों ने वोट दिए।

बताया जा रहा है कि दस राज्यों की मतगणना में भी सिन्हा पीछे रहे है। गौरतलब है कि मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है। उधर, राष्ट्रपति पद पर दौपदी मुर्मू की जीत के बाद से ही उनके गांव रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में में जश्न मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *