बीकानेरNidarindia.com घाटे से जूझ रही रोडवेज के सामने समय पर कार्मिकों का वेतन और पेंशन का भुगतान करना टेढ़ी खीर होता जा रहा है। वर्तमान में आधा जून बीतने को है लेकिन अभी तक कार्मिकों को वेतन नहीं मिला, तो सेवानिवृत्तों को पेंशन नहीं मिली। इससे कार्मिकों में मायुसी छाई है।

आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलॉइज एसोसिएशन के गिरधारी लाल ने रोष जताते हुए बताया कि यह हालात लंबे अर्से से चल रहे हैं, हर माह पेंशन की टेंशन रहती है। समय पर भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। संगठन स्तर पर कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।





