बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित - Nidar India

बीकानेर : अनियमितताएं पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा की गई जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर जिले के दो मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) निलंबित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रायसर स्थित कामाख्या मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 22 जून से 1 जुलाई तक 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

वहीं सादुलगंज स्थित मॉ फार्मा का अनुज्ञापत्र 22 जून से 11 जुलाई तक 20 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *