हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच की सिफारिश की है। कांगड़ा दौरे से लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सरकारी निवास ओवर में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो कारणों से यह मामला CBIको देना पड़ रहा है।शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने ये जानकारी दी। सीएम ने बताया कि इस मामले के तार अन्य राज्यों तक भी फैले हैं और एसआईटी ने इस केस में बेहतरीन काम करते हुए अन्य राज्यों से भी 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम ने कहा कि जब तक CBI मामले की जांच शुरू नहीं करती तब तक एसआईटी ही मामले की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का पहला कारण निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करना है। मंगलवार को ओक ओवर में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। कहा कि सरकार ने पुलिस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। जहां तक पुलिस की संलिप्तता की बात है तो इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। सीबीआई की जांच से ही सारी बातें सामने आएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की आशंका को देखते हुए सरकार ने तुरंत एसआईटी का गठन किया था और लिखित परीक्षा को रद्द किया गया। वर्तमान में इस मामले की जांच राज्य पुलिस का विशेष जांच दल कर रहा है और राज्य पुलिस द्वारा ही कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। मामले में अब तक करीब 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 38 कैंडिडेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *