बीकानेरNidarindia.com मई माह में साफ सफाई के दौरान जेसीबी ने लालीमाई बागेची के समीप छज्जा गिरने से क्षेत्र के पार्षद विजयसिंह घायल हो गए थे। यह घटना ९ मई सुबह की है। इस संबंध में पार्षद के भाई मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी सुखसिंह पुत्र बच्चन सिंह राजपूत ने नया शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


परिवादी ने पुलिस को बताया कि नौ मई को सुबह करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच उनका भाई विजय सिंह लालीमाई बागेची के समीप सडक़ किनारे छज्जे के नीचे बैठकर साफ-सफाई करवा रहा था, इसी दौरान जेसीबी चालक ने तेजगति, गफलत और लापरवाही से जेसीबी चलता हुआ आया और विजय सिंह के टक्कर मार दी। इस कारण छज्जा और पिलर उनके ऊपर गिर गए। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Post Views: 164







