आस्था: बीकानेर की लोक संस्कृति देश में विशेष स्थान रखती है, गणगौर महोत्सव में बोले शिक्षा मंत्री - Nidar India

आस्था: बीकानेर की लोक संस्कृति देश में विशेष स्थान रखती है, गणगौर महोत्सव में बोले शिक्षा मंत्री

बीकानेरNidarIndia.com जीया भवन चौकी मस्त मंडल की ओर से लाली बाई पार्क के समीप तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव में शनिवार देर रात शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीकानेर की लोक संस्कृति पूरे देश में विशेष स्थान रखती है। यहां की लोक नाट्य परंपरा की रम्मतें, देशभर में प्रसिद्ध हैं, वहीं लोकगीतों के गायन की परंपरा अनूठी है।

उन्होंने कहा कि बीकानेर में पुरुष गणगौर के गीत गाते हैं। यहां देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में आमजन में अपार उत्साह देखने को मिलता है।

आयोजन से जुड़े लोक कलाकार उदय व्यास ने बताया कि तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव के दौरान पंडित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा के नेतृत्व में उनकी मंडली और भादानियों की मंडली ने गीत गाए। इस दौरान शिक्षा मंत्री और पुजारी बाबा सहित रामरतन धारणिया, डॉ राहुल हर्ष, सहायक निदेशक जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य और विनोद चौहान आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनय हर्ष ने किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *