बीकानेरNidarIndia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। जिले में विभिन्न स्थानों पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ईमित्र प्लस के माध्यम से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के अलावा नगर निगम, पंचायत समिति, राजकीय डूंगर महाविद्यालय तथा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण होगा।
उन्होंने बताया कि फेसबुक पेज, ट्विटर और यूट्यूब लिंक के माध्यम से युवाओं, किसानों और महिलाएं ऑनलाइन अवलोकन कर सकेंगी। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सहित अन्य डिजिटल वॉल के माध्यम से भी लाइव प्रसारण होगा।





