बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
रेलवे की ओर से वापी-भिलाड रेलखंड के मध्य आरओबी निर्माण कार्य के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण पश्चिम रेलवे पर परिचालित होने वाली 02 रेलसेवाएं निर्धारित समय से कुछ अवधि के लिए मार्ग में रेगुलेट रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12977, एर्नाकुलम-अजमेर 04 अक्टूबर को एर्नाकुलम से रवाना हुई है, वह पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर 05, 06 और 07 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी, वह पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।




