रेलवे : स्टेशनों पर चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता पखवाड़ा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

” स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बीकानेर, कोसली, चरखी दादरी, जाखोड़ खेड़ा, हडियाल, सिरसा, महेंद्रगढ़, मलकीसर, रंगमहल, आदि स्टेशनों पर कार्यालयों, कमरों, कॉरिडोर एवं सीढ़ियों की डीप क्लीनिंग की गई।


इस दौरान कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर फर्नीचर, गेट, खिड़कियों सहित कई सतहों की डस्टिंग एवं सफाई की गई। स्वच्छता कार्य को प्रभावी एवं बेहतर बनाने के लिए सफाई के दौरान मशीनीकृत उपकरणों का भी उपयोग किया गया।

अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ रेलकर्मियों एवं यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *