बीकानेर : रेलवे चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को बाल मजदूरी से मुक्त कराया, किशोर गृह में दिलाया आश्रय... - Nidar India

बीकानेर : रेलवे चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को बाल मजदूरी से मुक्त कराया, किशोर गृह में दिलाया आश्रय…

बीकानेरNidarIndia.com रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने शुक्रवार को एक नाबालिग बच्चे को बाल मजदूरी से मुक्त कराया, बच्चे को किशोर गृह में अस्थायी आश्रय दिलाया गया है। बीकानेर रेलवे चाइल्ड लाइन कार्यालय समन्वयक सरिता राठौड़ ने बताया कि आज सुबह करीब 11:30 बजे यह बच्चा रेलवे चाइल्ड लाइन टीम सदस्य विशाल सैनी को गश्त के दौरान बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर कचरा बीनते हुए मिला था।

इसकी उम्र14 साल है, बच्चे को रेस्क्यू कर रेलवे स्टेशन चाइल्ड लाइन कार्यालय लाया गया, जहां पर बाल कल्याण समिति एवं स्टेशन अधीक्षक बीकानेर को बच्चे के संबंध में सूचना व जानकारी दी गई, समन्वयक सरिता राठौड़ ने बताया कि बच्चे से पूछताछ और काउंसलिंग में सामने आया कि वह पश्चिमी बंगाल के कूचबिहार जिले का निवासी है।

वर्तमान में बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रीज एरिया की गली नंबर सात में रहता है, रेलवे चाइल्ड लाइन बीकानेर टीम सदस्य विशाल सैनी ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष किरण सिंह तंवर के आदेश पर बालक को बीकानेर किशोर गृह में अस्थाई आश्रय दिलवाया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *