राजस्थान : विद्युत दुर्घटना में हताहत हुए सहीराम के परिजनों को मिला दस लाख रुपए का सहयोग, ऊर्जा मंत्री मृतक के घर पहुंचकर सौंपा चैक... - Nidar India

राजस्थान : विद्युत दुर्घटना में हताहत हुए सहीराम के परिजनों को मिला दस लाख रुपए का सहयोग, ऊर्जा मंत्री मृतक के घर पहुंचकर सौंपा चैक…

बीकानेरNidarIndia.com श्रीकोलायत के भूरासर गांव में विद्युत लाइन गिरने से सहीराम कुम्हार की मौत हो गई थी, वो अपने खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान लाइन उनके ऊपर गिर गई थी। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने दिवाली से एक दिन पहले सहीराम के घर पर पहुंचकर उनकी पत्नी को १० लाख रुपए की सहयोग राशि का चैक सौंपा है।

दुर्घटना के दौरान सहीराम पर ११ केवी की लाइन गिर गई थी। गौरतलब है कि यह दुर्घटना बीते दिनों हुई थी, उस दौरान ऊर्जा मंत्री भाटी गुजरात राज्य के दौरे पर व्यस्त थे, तब उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी मिली। दिवंगत सहीराम अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, सूचना मिलने के बाद ऊर्जा ने उनके परिवार को सहयोग का भरोसा दिलाया था, दीपावली पर अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भाटी ने दिवंगत सहीराम के परिजनों को सहयोग राशि प्रदान की है।

इस दौरान मंत्री भाटी के साथ श्रीकोलायत और बज्जू क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय ग्रामवासी आदि शामिल रहें। कई क्षेत्रीय भामाशाह एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंत्री भाटी के इस पूनीत कार्य से प्रेरित होकर पीडित परिवार की निजी एवं विभागीय तौर पर मदद की घोषणाऐं भी की।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *