क्राइम : मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 बाइक बरामद... - Nidar India

क्राइम : मोटरसाइकिल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 18 बाइक बरामद…

बीकानेरNidarIndia.com मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने के तीन आरोपियों को नया शहर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 18 बाइक जब्त की है।

यह बाइक आरोपियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से चुराई है। नया शहर थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उक्त अभियुक्तों ने पांच मोबाइल छीनने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस टीम में नयाशहर थाना एसएचओ वेदपाल और कांस्टेबल लखविन्द्र ने अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि बीकानेर शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, सार्वजनिक स्थानों से बाइक पर हाथ साफ कर जाते है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *