बीकानेरNidarIndia.com पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जबलपुर मण्डल पर न्यू कटनी जं. स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य और इलेक्ट्रॉनिक इन्टरलॉकिंग के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
यह ट्रेनें रहेगी रद्द…
उत्तर पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार इस कारण ट्रेन संख्या 20471, बीकानेर-पुरी 18 व २५ सितंबर, 02 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20472, पुरी-बीकानेर ट्रेन 21 व 28 सितंबर और 05 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
