बीकानेर : दीपावली पर खुशियां बरसे भरपूर, रहें विद्युत खतरे से दूर

बीकेईएसएल की उपभोक्ताओं से अपील

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दीपावली उत्साह, उमंग व खुशियों का त्यौहार है। सभी का जीवन में धन-धान्य व उल्लास से भरा रहे और दीपावली की खुशियों में कोई खलल नहीं पड़े, इसके लिए विद्युत संबंधी कई सावधानियां बरतने की जरूरत है।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि घरों की सफाई, पुताई व विद्युत सज्जा के दौरान घरों के आसपास से गुजर रही विद्युत लाइनों व आसपास लगे ट्रांसफार्मरों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। किसी भी वस्तु यहां तक की लकडी से भी विद्युत तारों को दूर करने की कोशिश नहीं करें, यह घातक हो सकता है। पटाखे कभी भी विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मरों के नीचे नहीं चलाएं।

रोशनी की सजावट के दौरान रखें ये सावधानियां-
– विद्युत सज्जा के लिए झालर व सीरिज आदि लगाते समय घरों के बाहर से निकल रही विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
– विद्युत लाइनों पर आंकड़े डालकर विद्युत सज्जा नहीं करें, ऐसा करने के प्रयास में करंट लग सकता है। अपने अधिकृत विद्युत कनेक्शन से ही सुरक्षित रूप से विद्युत सज्जा करें। बिजली चोरी कर विद्युत सज्जा की हुई पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
– बच्चों को बिजली के उपकरणों से दूर रखें। एक ही सॉकेट में बहुत सारे उपकरण या लाइट न लगाएं, इससे ओवरलोडिंग हो सकती है।
– पटाखे हमेशा ट्रांसफार्मरों, पैनल बाॅक्स व बिजली के तारों से दूर खुले स्थान पर चलाएं। ट्रांसफार्मर के नीचे अनार, रॉकेट व सुतली बम आदि चलाने से विद्युत तंत्र क्षतिग्रस्त हो सकता है, ट्रांसफार्मर के ऑयल में आग लग सकती है तथा विशेष परिस्थितियों में करंट भी प्रवाहित हो सकता है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *