बीकानेर : गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण दो रेल ट्रेनें रहेगी प्रभावित

उदयपुर सिटी–मैसूरू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी, जबकि श्रीगंगानगर–तिरुचिरापल्ली रेलसेवा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दक्षिण पश्चिम रेलवे के तरावड़ी–होन्नवल्ली रोड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 88 पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के मद्देनजर रेल यातायात का सुरक्षित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 को दो रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

1. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी–मैसूरू एक्सप्रेस, जो  26 अक्टूबर  को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग दावणगेरे–अरसीकेरे–हासन–नेलमंगला–बेंगलुरु होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 22497, श्रीगंगानगर–तिरुचिरापल्ली रेलसेवा, जो  26 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, निर्धारित कार्य के कारण मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *