खेल : बीकानेर के धर्मेश दैया ने सीनियर गोलबाल में जीता गोल्ड

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड ब्लाइंड जुडो प्रतियोगिता और  प्रथम सीनियर गोलबाल प्रतियोगिता  9 व 10 अक्टूबर तक  जोधपुर में आयोजित हुई। इसमें  राजस्थान के सभी जिलों से ब्लाइंड प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बीकानेर के धर्मेश दैया ने गोलबाल में गोल्ड व जूडो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

गौरतलब है की इससे पहले भी धर्मेश ने स्वर्ण पदक लेकर अपनी प्रतिभा क लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि पर धर्मेश ने अपने परिवार और अपने कोच गजानंद शर्मा ,मंजू देवी गुलगुलिया व नरेन्द्र शर्मा का आभार जताया है। यह आयोजन राजस्थान ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन व राजस्थान ब्लाइंड एंड पेरा जूडो संग के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *