बीकानेर : गांधी जयंती पर सामूहिक श्रमदान कल, भ्रमण पथ पर होगा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम की ओर से भ्रमण पथ पर सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक ‘साठ मिनट, एक साथ श्रमदान’ विशेष सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त  सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नागरिकों को अपने आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रमदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन सामूहिक रूप से शामिल होंगे। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *