रेलवे : जयपुर-बांद्रा स्पेशल के 8 फेरे बढ़े, त्योहारों पर यात्रियों को राहत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन में विस्तार किया है। रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 09705/09706 के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे त्योहारों के दौरान जयपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09705, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन जयपुर से 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 8 ट्रिप किया जाएगा। वहीं, ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 8 ट्रिप चलेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 3 सेकंड एसी, 13 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन का संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा।

ट्रेफिक ब्लॉक कार्य से प्रभावित रहेगी…

उत्तर रेलवे के दिल्ली-अम्बाला कैंट रेलखण्ड पर ट्रेफिक ब्लॉक कार्य
जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर रेलवे दिल्ली-अम्बाला कैंट रेलखण्ड पर भैनी खुर्द-तरावडी स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 14 अक्टूबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया कुरूक्षेत्र-नरवाना-शकूरबस्ती -दिल्ली होकर संचालित होगी।

लिंक रेक की देरी के कारण यह रहेगी प्रभावित  

रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12413, अजमेर – जम्मूतवी रेलसेवा 29 सितंबर को अजमेर से अपने निर्धारित समय 14:10 बजे के स्थान पर 01 घंटे 20 मिनट की देरी से 15:30 बजे प्रस्थान करेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *