आस्था : आशापुरा माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि मेला 19 से, बीकानेर से पहुंचेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पोकरण स्थित मां आशापुरा माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि मेले को लेकर आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, बीकानेर ने तैयारियां शुरू कर दी है। आशापुरा मंदिर में 19 से 22 अक्टूबर तक मेला रहेगा। इस दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा चलाया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी ने बताया कि सन् 1980 से निरन्तर मां की सेवा में अनवरत यह भंडारा चलाया जा रहा है। इस बार भी 19 से 22 अक्टूबर तक आशापुरा माता जी में अष्टमी से भंडारा होगा। दशमी को कड़ाई का महाप्रसाद होगा।

ट्रस्ट के सचिव रामेश्वर बिस्सा ने बताया कि मेले अवसर पर कोलकाता, मुंबई,चैन्नई, बैंगलुरु्, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर,फलौदी सहित देश के महानगरों से तीर्थ यात्री आते हैं।इस समय नव विवाहितों के जाता और बच्चों के झडूले भी होते हैं,अपनी मन्नतें और मनोकामना पूरी होने पर भी श्रद्धालु विशेष रूप से दर्शनार्थ आते हैं।

इस बार भंडारा संचालन के लिए 4 अक्टूबर को समिति की विशेष बैठक दोपहर 3 बजे बिन्नाणी चौक स्थित अध्यक्ष के निवास पर रखी गई है। बैठक में गत वर्ष का विवरण एवं आगामी कार्यक्रम संबंधित विचार विमर्श किया जाएगा एवं भंडारा संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *