राजनीति : उपमहापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस में अब होगी समीक्षा, कल बीकानेर आएंग पार्टी के राष्ट्रीय सचिव

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

निकाय चुनावों में बीकानेर शहर में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था। यहां पर कांग्रेस पार्टी का ही महापौर चुना गया, लेकिन उप महापौर चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी का प्रत्याशी जीत गया।

इससे कांग्रेसी खेमे में मायुसी छा गई। इसके बाद कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने रोष भी जताया, इसमें खासकर अल्पसंख्यक समुदाय में रोष है। अब चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता बीकानेर आ रहे  हैं। कांग्रेस के नितिन वत्सस से मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय सचिव राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव कल 27 सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर बीकानेर आ रहे है।
राव कल सुबह 11 बजे वायु मार्ग से बीकानेर आएंगे उनके साथ राजस्थान महासचिव  प्रद्युम्न सिंह साथ रहेंगे। चिरंजीव राव बीकानेर में प्रमुख कांग्रेस जनों के साथ निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक लेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *