बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
रेलवे की ओर से बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर ट्रेन के डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14711/14712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस बीकानेर से 09 दिसंबर से एवं बान्द्रा टर्मिनस से 10 दिसरंबर से 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे।





