बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शहर में इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम है। कई मोहल्लों में गणपति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कई जगत पर गणेशजी की प्रतिमाएं बिठाई गई है। पंडाल सजे है। जहां भजन कीर्तन का सिलसिला चल रहा है।
बारह गुवाड़ चौक सदाफते में हर साल की भाँति इस बार भी महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर बीते 10 से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गोवत्स आशुतोष महाराज ने बताया गणेश चतुर्थी से लेकर अन्नत चतुर्दशी तक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।
बुधवार को गणेशजी के छप्पन भोग लगाया गया। शृंगार के बाद आरती की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में आस्थावान श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में सत्यभामा व्यास,बद्री दास व्यास,श्रीबल्लभ व्यास, शिव शंकर व्यास,पिंकी व्यास, अनिता व्यास, गंगा देवी, कान्ता आचार्य, सरिता पुरोहित, रितू बाला व्यास, चित्रा पुरोहित , मुरली व्यास,मुकन्द व्यास अशोक अराध्य पुरोहित,गुड़िया पुरोहित आदि मौजूद रहे।
