बीकानेर : राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का अमृत महोत्सव 27 को

 पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

75 वर्ष की यात्रा का होगा प्रस्तुतीकरण, केंद्र व प्राकृतिक चिकित्सा के सहयोगी भामाशाहों का राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे नागरिक अभिनंदन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, गंगाशहर के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा। समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र तथा प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग देने वाले अनेक भामाशाहों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार शाम 5 बजे शुरू होगा।

केंद्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास मौजूद रहेंगे।

शर्मा ने बताया कि राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना को 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। अमृत महोत्सव के तहत आयोजित समारोह में केंद्र की 75 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा का विस्तार से वर्णन एवं प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इस दौरान प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में केंद्र को सहयोग देने वाले भामाशाहों को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र लंबे समय से प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान कर रहा है। अमृत महोत्सव के माध्यम से केंद्र की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को भी सामने रखा जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *