आस्था : जयकारों से गूंजा आशापुरा माताजी का मंदिर, दशमी का भरा मेला

बीकानेर, पोकरण, निडर इंडिया न्यूज। 

“पोकरण के पास में है विशाल मंदिर मां माई का…करो आशापुरा आणंद शहर में…बनो सहायक छंद बनाने में…जैसलमेर जिले के पोकरण में स्थित मां आशापुरा के मंदिर में सोमवार को भादव माह की दशमी का मेला भरा। इसमें बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों और महनगरों में रहने वाले श्रद्धालु शामिल हुए।

बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों की जात और नवजात बच्चों के झडूले उतारने की परम्परा का निर्वाह किया गया। इस अवसर पर मां आशापुरा के स्वर्ण वर्कों से विशेष शृंगार किया गया। मां की आरती के बाद शाम को महा प्रसाद का आयोजन हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। वहीं रात्रि को भक्ति जागरण आयोजित किया गया।

मेले में शामिल होने के लिए बीकानेर से बिस्सा सहित कई जातियों के आस्थावान श्रद्धालु अष्टमी को ही आशापुरा पहुंच गए थे। जहां पर आज विशेष मेला भरा। वहीं सौ से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पैदल भी आशापुरा के धोक  लगाने के लिए गए।

बीकानेर में भी हुआ भंडारा…

बीकानेर में नत्थूसर गेट बाहर स्थित मां आशापुरा माता मंदिर में भी आज विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। वहीं शाम की आरती के बाद भी भंडारे का आयोजन किया। पुजारी नृसिंह, राजकुमार व्यास ने मां की महा ज्योत की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुतियों से मां का रिझाया।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *