आस्था : पूनरासर हनुमानजी के लगाया सवा मण रोटे का भोग, लाल मंडल का आयोजन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भादवा माह में मेले परवान पर रहते है। लोक देवता बाबा रामदेवजी का मेला अभी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में पूनरासर हनुमान जी का मेला, मां आशापुरा, सियाणा भैरव, कोडमदेसर, शीशा भैरव, तोलियासर, गेमनापीर सहित कई मेले होंगे। इनमें आस्थावान श्रद्धालु अपनी भागीदारी निभाएंगे। पूनरासर मेला अभी एक सप्ताह दूर है। लेकिन पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं और सेवा संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में पूनरासर धाम में मेले से पहले बीकानेर के लाल मंडल, मोहता चौक की ओर से शनिवार को इस वर्ष भी हनुमानजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर हनुमानजी के सवा मण रोटे का भोग लगाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की और हनुमानजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

लाल मंडल के अध्यक्ष आसाराम जोशी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से मेले से पहले धाम पहुंचकर हनुमानजी महाराज का विशेष श्रृंगार एवं पूजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम रखा गया। हनुमान जी की प्रतिमा को आकर्षक वस्त्र  और आभूषणों से सजाया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चूरमे और खीर का भोग लगाया गया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमानजी महाराज के जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जात-झड़ूले लगाकर अपनी मनोकामनाओं की। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। लाल मंडल के एसएन जोशी ने बताया कि पूनरासर धाम में मेले से पहले हनुमानजी महाराज का श्रृंगार और पूजा करना मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा है। इस अवसर पर सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं चूरमे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर लाल मंडल के आसाराम जोशी,सूरज रतन भादाणी, घेवरचंद भादाणी, सुशील कुमार जोशी, धनराज भादाणी, केसरी भादाणी, गोपाल जोशी, राजकुमार भादाणी, शंकर भादाणी, महिला मंडल में पट्टू देवी भादाणी, विमलाजोशी, लाली देवी जोशी, विश्वना जोशी चुकी भादाणी, रतन देवीजोशी, कृष्णा जोशी,निर्मला जोशी और संतोष जोशी ने भागीदारी निभाई।

फोटो : एसएन जोशी। 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *