बीकानेरNidarIndia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में हो रही सेना भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों को मूल एडमिट कार्ड के आलावा कम से कम इसकी एक फोटो प्रति भी साथ लानी होगी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का मूल निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन बना हुआ है, ऐसे अभ्यर्थियों को मूल निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ इसकी ओरिजनल प्रति भी साथ लानी होगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी इन निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें।

मंगलवार को 3 हजार 731 लेंगे भाग…
सेना भर्ती रैली में मंगलवार को पंजीकृत 3 हजार 731 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसमें बीकानेर के नोखा से 2 हजार 564, झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी से 1167 अभ्यर्थी पंजीकृत है।





