खेल : राज्य स्तरीय अंतर जिला सिविल सेवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 11 को - Nidar India

खेल : राज्य स्तरीय अंतर जिला सिविल सेवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 11 को

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

कार्मिक विभाग के तत्वावधान में 11वीं राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन डीडवाना जिले में 25 से 27 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिसमें प्रत्येक जिले की एक-एक टीम भाग लेगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना ने बताया कि बीकानेर जिले की टीम का चयन ट्रायल द्वारा 11 अगस्त 2026 को स्पोर्टस स्कूल बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।

ट्रायल में भाग लेने के लिए जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी अपने नियमंत्रण से सूचना प्रपत्र बनाकर नियमानुसार कार्यमुक्त होकर 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक अपनी उपस्थित ट्रायल स्थल पर दें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *