राजस्थान : व्यसनों से दूर रहे विद्यार्थी्र, राजूवास की फ्रेशर पार्टी में बोले वीसी - Nidar India

राजस्थान : व्यसनों से दूर रहे विद्यार्थी्र, राजूवास की फ्रेशर पार्टी में बोले वीसी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के बी.वी.एस.सी. एण्ड एच. 2024 बैच के विद्यार्थियों की ओर से 2025 के बैच के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर वेलकम पार्टी “मिराया- 2026” का आयोजन किया गया।

फ्रेशर पार्टी के मुख्य अतिथि, कुलगुरु वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए व्यसनों से दूर रहते हुए अपने समय और ऊर्जा को सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को कर्तव्यशील रहते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते हेतु भी प्रेरित किया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने नवागंतुको को फ्रेशर पार्टी की शुभकामना दी एवं विद्यार्थियों को संयमित, संगठित एवं अनुशासित रहते हुए विद्या एवं कौशल अर्जित करने हेतु प्रेरित किया एवं वेटरनरी प्रोफेशन के बहुआयामी विकल्पों की जानकारी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल सैमुअल जे. प्रेमकुमार ने वेटरनरी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की प्राचीन विरासत की प्रशंसा करते हुए अपने लक्ष्य प्रति समर्पित रहने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कार्यकारी सदस्यों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी एवं फ्रेशर कार्यक्रम को सीनियर एवं जूनियर विद्यार्थियों के मध्य आपसी सहयोग, सामंजस्य एवं विश्वास का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्रों ने नव आगन्तुक जूनियर छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी नव आगन्तुक छात्रों ने स्टेज पर अपना परिचय दिया। इस अवसर सभी नव आगन्तुक छात्रों को सीनियर छात्रों ने सफेद कोट (एप्रन) भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। फ्रेशर कार्यक्रम के दौरान आशीष कुमार मिस्टर फ्रेशर और ज्योति मिस फ्रेशर चुने गए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक पी.एम.ई. डॉ. मनीषा माथुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, प्रभारी निदेशक कार्य (भू संपदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, समन्वयक जनसम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवी सिंह, शैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा द्वारा किया गया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *