बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन पिलाने रविवार को लगेंगे 1,662 बूथ - Nidar India

बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन पिलाने रविवार को लगेंगे 1,662 बूथ

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिले के लगभग 4,29,005 नौनिहालों को पोलियो वायरस से बचाने रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान में 1,662 पल्स पोलियो बूथ लगाए जाएंगे। जिले की समस्त अस्पतालों, चुनिंदा आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक परिसरों पर पोलियो खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है।

रविवार को प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक जागरूक माता-पिता अपने 0 से 5 साल तक के बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन की दो बूंद खुराक पिलाने लाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन यूपीएचसी फोर्ट डिस्पेंसरी के बूथ पर सुबह 9 बजे किया जाएगा। वही विभिन्न बूथों का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करवाया जाएगा। राष्ट्रीय पल्स पोलियों महा अभियान के तहत 28 जून को जिले में 1,662 बूथ, 59 ट्रांजिट टीम, 67 मोबाइल टीम्स, 332 सुपरवाइजर व 6 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स की सहायता से 4,29,005 बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तैनात रहेगी ट्रांजिट टीमें
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि जिले मे 86 वैक्सीन डिपो द्वारा कोल्ड चैन मेन्टेन रखते हुए वैक्सीन आपूर्ति कर दी गई है। समस्त प्रमुख बस स्टेंडों और रेलवे स्टेशन पर बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के लिए ट्रांजिट टीम और ईंट भट्टे, स्लम-कच्ची बस्तियों, ढाणियों, घूमंतु जाति, रोड साइड कन्स्ट्रक्शन साइट जैसे हाई रिस्क एरिया के लिये मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है। जिले के 177 हाई रिस्क एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान की सफलता के लिए नर्सिंग कॉलेज, रोटरी क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *