बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


किशनी देवी पूनमचंद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से श्रीमती किशनी देवी की पावन स्मृति में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को पूगल रोड पर किया जाएगा।

शिविर में रोग विशेषज्ञ चिकित्स अपनी सेवाएं देंगे। यह शिविर निशुल्क रहेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जय किशन सुथार ने बताया कि पूगल रोड पर शिव धर्मकांटा के पीछे स्थित आवास पर यह शिविर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।


डॉ.सुथार के अनुसार शिविर में हृदय रोग, कैंसर, बीपी, शुगर्, ईसीजी, ऑर्थोपेडिक, गैस्ट्रोलॉजी, बाल रोग, ऑन्कोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपी, डायटीशियन, दंत रोग, स्त्री रोग, फिजिशियन सहित रोगों का परामर्श दिया जाएगा।



Post Views: 15







