बीकानेर, जयपुर, निडर इंडिया न्यूज।


रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीन जोड़ी ट्रेनों का खातीपुरा स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12981/12982, जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस का खातीपुरा तक विस्तार किया गया है।

गाडी संख्या 12982, असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस का 19 जून से असारवा से 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07.30 बजे आगमन व 07.40 बजे प्रस्थान, गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 07.51 बजे आगमन व 07.54 बजे प्रस्थान कर 08.25 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 12981, खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस 20 जून से खातीपुरा से 20.05 बजे प्रस्थान कर गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 20.18 बजे आगमन व 20.21 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 20.35 बजे आगमन व 20.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.40 बजे असारवा पहुॅचेगी।



नोट- इस ट्रेन का असारवा-जयपुर-असारवा के मध्य संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
2. गाडी संख्या 19711/19712, जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का खातीपुरा तक विस्तार।
गाडी संख्या 19712, भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस का 19 जून से भोपाल से 16.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान कर, गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 10.06 बजे आगमन व 10.09 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 19711, खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस 20 जून से खातीपुरा से 17.35 बजे प्रस्थान कर, गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 17.48 बजे आगमन व 17.51 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 18.10 बजे आगमन व 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे भोपाल पहुॅचेगी।
नोट- इस ट्रेन का भोपाल-जयपुर-भोपाल के मध्य संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
3. गाडी संख्या 20667/20668, यशवन्तपुर-जयपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का खातीपुरा तक विस्तार
गाडी संख्या 20667, यशवन्तपुर-खातीपुरा एक्सप्रेस 18 जून से यशवन्तपुर से 12.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 05.46 बजे आगमन व 05.49 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 05.25 बजे आगमन व 05.35 बजे प्रस्थान कर 06.05 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20668, खातीपुरा-यशवन्तपुर एक्सप्रेस 20 जून से खातीपुरा से 21.20 बजे प्रस्थान कर गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर 21.33 बजे आगमन व 21.36 बजे प्रस्थान, जयपुर स्टेशन पर 21.55 बजे आगमन व 22.05 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 16.50 बजे यशवन्तपुर पहुंचेगी।
नोट- इस रेलसेवा का यशवन्तपुर-जयपुर-यशवन्तपुर के मध्य संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।







