जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

जिले में बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में गुरुवार, 11 जून को दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

एडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।



इसके लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बजट घोषणाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
Post Views: 7







