बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।




भीषण गर्मी के दौर में आए दिन ट्रांसफार्मरों में आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इसको देखते हुए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने आमजन को सुझाव दिया है कि लोग ट्रांसफार्मर के समीप कचरा नहीं डाले। कंपनी प्रवक्ता के अनुसार इससे आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रांसफॉरमर के आसपास रहने वाले ट्रांसफॉरमर के पास कचरा डाल जाते है। भीषण गर्मी के कारण कई बार कचरे में आग लग जाती है जो धीरे धीरे ट्रांसफॉरमर के पास पहुंच जाती है।
ट्रांसफॉरमर में ऑयल होने व तारों में रबड या प्लास्टिक होने से आग ट्रांसफॉरमर तक पहुंच जाती है। इससे उस क्षेत्र की बिजली बंद हो जाती है। ऐसे में कम्पनी ने लोगों से कचरा नहीं डालने की अपील की है।
गौरतलब है कि बीते दिनों सोनगिरी कुआं सब स्टेशन के क्षेत्र बिन्नाणी चौक में ट्रांसफार्मर में आ लग गई थी, जिसको बदलने के लिए घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कई मोहल्लों के लोगों को रात के समय परेशानी हुई।






