... ताकि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति से बचाया जा सके, जागरुकता के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान - Nidar India

… ताकि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति से बचाया जा सके, जागरुकता के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

-देशनोक में विद्यार्थियों को ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा प्रमाण पत्र

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। एमजीजीएस दुग्गड़, देशनोक में ‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने गूगल फॉर्म आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

इस अभियान की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर के प्राचार्य करनीदान कच्छवाह की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि नशे से ना केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि परिवार और देश पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस अभियान की प्रेरणा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” से मिली।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने इस नवाचार को प्रेरक कदम बताते हुए इसकी सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।

डॉ. कच्छवाह ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म में विद्यार्थियों के लिए 11 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर पर 10 अंक दिए जाएंगे। प्रश्नावली पूर्ण करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को उनके ईमेल पर प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। यह पहल सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

अभियान में शिक्षाविद एवं श्री करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास उपाध्यक्ष सीताराम देपावत ने देशनोक में स्कूटी और बाइक पर “नशे को ना कहें” के लोगो लगाकर अपनी भागीदारी निभाई। देपावत ने मुख्य बाजार में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। अभियान में प्राचार्य मोहम्मद मूसा एवं शिक्षाविद मांगीलाल दैया ने करणी माता मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में आमजन को जागरूक किया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *