खेल : बीकानेर मूल के दो खिलाड़ियों का हुआ बंगाल प्रीमियम लीग में चयन, आदित्य पुरोहित और गिरीराज व्यास का सुयश, देखें वीडियो... - Nidar India

खेल : बीकानेर मूल के दो खिलाड़ियों का हुआ बंगाल प्रीमियम लीग में चयन, आदित्य पुरोहित और गिरीराज व्यास का सुयश, देखें वीडियो…

बीकानेर,कोलकाता, निडर इंडिया न्यूज। 

कहते है प्रतिभाएं कहीं भी छुपती नहीं है। फिर चाहे बात शिक्षा हो, या खेल की। ऐसी ही उपलब्धि बीकानेर मूल के कोलकाता रहने वाले दो खिलाड़ियों ने क्रिकेट में हासिल की है। इस बार हो रही बंगाल प्रो टी-20 लीग में क्रिकेटर आदित्य पुरोहित और गिरीराज व्यास का चयन हुआ है।

दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल लीग सीजन-3 में इस बार मुर्शिदाबाद किंगस टीम में चयन हुआ है। इसके लिए कोलकाता में आयोजित नीलामी(बोली) में आदित्य 5.80 लाख की नीलामी हुई है।

वहीं गिरीराज व्यास को डेढ़ लाख रुपए में खरीदा गया है। प्रवासी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर समाज और परिवार के लोगों ने खुशी जताई है। गौरतलब है कि आदित्य पुरोहित ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में Bengal cricket team की ओर से खेलते हुए Railways cricket team के खिलाफ अपना रणजी ट्राफी भी खेल चुके हैं।

रिपोर्ट : जेठमल रंगा, कोलकाता

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *