क्राइम :अवैध देशी पिस्टल सहित एक गिरफ्तार, मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम :अवैध देशी पिस्टल सहित एक गिरफ्तार, मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अवैध हथियारों की रखीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। मुक्ताप्रसाद नगर की थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा ने अवैध हथियार रखने वाले और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक शहर  चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी एमपी नगर विजेन्द्र कुमार सीला और डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्धों पर निगरानी रखी। लगातार सूचनाएं एकत्रित की और 19 अप्रेल को सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार और पुलिस जाप्ते को सूचना मिली कि रोड नम्बर एक करणी रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक अवैध देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोहम्मद फारूक पुत्र भंवर खां भाटी (35 साल), निवासी हुसैनी मस्जिद के पास महावतपुरा, बीकानेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्टल जब्त किया और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज  कर जांच शुरू की है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *