क्राइम : हत्या की वारदात का किया पर्दाफाश, एक को किया गिरफ्तार, मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की कार्रवाई - Nidar India

क्राइम : हत्या की वारदात का किया पर्दाफाश, एक को किया गिरफ्तार, मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में 10 अप्रेल की हुई हत्या के प्रकरण का पुलिस ने 12 घंटे में आरोपियों को डिटेन कर लिया है। मशक्कत के बाद मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात में एक युवक को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को निरूद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार 10 अप्रेल की रात को कंट्रोल रूप के जरिए सूचना मिली थी कि रामपुरा बस्ती में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है, इस पर थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला ने पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर गली न.08 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालात में खून से लथपथ था, जिसको पुलिस के सहयोग से परिजनों ने पीबीएम पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम जयसिंह था, बताया जा रहा है कि बीते दो साल से उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। मृतक के पिता राजेन्द्र सिंह ने इस संबंध में मुक्ता प्रसाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर   चक्रवृर्ती सिंह राठौड़,वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल,थानाधिकारी के सुपरविजिन में टीम ने कार्रवाई की। वहीं थाना धिकारी विजेन्द्र सीला ने अनुसंधान शुरू किया।

इस दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने सीसी टीवी के फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया। इस दौरान देर रात को ही पुलिस ने कपिल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, उम्र 34 साल, निवासी रामपुरा बस्ती, गली न.5 को गिरफ्तार किया। साथ ही एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया है।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *