आस्था : हनुमान जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना, मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुंदरकांड पाठ - Nidar India

आस्था : हनुमान जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना, मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुंदरकांड पाठ

 बजरंग धोरा धाम में  छप्पन भोग, भजनों  की रही गूंज, शहर में हुए कई कार्यक्रम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को शहरभर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर “जय श्रीराम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
प्रातः काल मंदिरों के कपाट खुलते ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, नारियल और लड्डुओं का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, रामधुन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

पूनरासर धाम में सुंदरकांड पाठ।

शहर के प्रसिद्ध बजरंग धोरा धाम में विशेष आकर्षण के रूप में हनुमान जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। यहां दोपहर 12 बजे भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रात को यहां भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया।

 

तेलीवाड़ा।
मोहता चौक।

 

इसी तरह जस्सूसर गेट के बाहर स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर में विशेष श्रृंगार पूजन किया गया।

हनुमान जी की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीके स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर, रतन बिहारी पार्क के सामने बड़ा हनुमान जी मंदिर, मोहता चौक के हनुमान मंदिर,तेलीवाड़ा के पूनरासर मंदिर सहित शहर के मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।

हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा भाव भी देखने को मिला। हनुमान जयंती का पर्व शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

फोटो : एसएन जोशी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *