बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


जामनगर-अमृतसर हाई वे पर आज एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाई वे पर जा रही एक थार गाड़ी का टायर फट गया, जिससे गाड़ी पलट गई। इसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे बीकानेर के अधिवक्ताओं ने तुरंत ही एम्बुलेंस बुलाई और सभी को उसमें अस्पताल के लिए भेज दिया।
बीकानेर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत के अनुसार घटना आज सुबह की है। वे उस दौरान अपने साथी अधिवक्ता साजिद मकसूद,भवानी सिंह, अख्तर हुसैन गौरी, राजेन्द्र भास्कर सहित जोधपुर जा रहे थे।
जहां पर उन्हें बीसीआर का चुनाव लड़ रहे एडवाेकेट
कमल नारायण पुरोहित का पर्चा दाखिल करना था। इस दौरान जब वो जामनगर-अमृतसर हाईवे से गुजर रहे थे, तो यह हादास हुआ था। अशोक प्रजापत के अनुसार मृतक गुजरात के मेहसाणा निवासी बताया जा रहा है।






