बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


शहरी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति कर रही निजी कंपनी बीकेईएसएल ने दावा किया है कि नगर निगम में उनका कोई यूडी टैक्स बकाया नहीं है। कंपनी ने जब से विद्युत वितरण व्यवस्था संभााली है, तब से लेकर आजतक हर साल यूडी टैक्स जमा कराया जा रहा है। अब तक करीब एक करोड़ से अधिक राशि नगर निगम में जमा करवाई जा चुकी है। निगम से वर्ष 2025-26 का मांग पत्र मिलते ही यूडी टैक्स जमा करा दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि यूडी टैक्स को लेकर नगर निगम से जो नोटिस मिला है इसके संबंध में कम्पनी की ओर से नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर भुगतान के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है कि बीईएसएल पर कोई टैक्स बकाया नहीं है। कम्पनी ने 16 जून 2017 को शहर में विद्युत वितरण व्यवस्था संभाली इसके बाद कम्पनी हर साल वर्ष 2024-25 तक यूडी टैक्स जमा करा रही है। अब तक करीब एक करोड पाँच लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जो यूडी बकाया बताया जा रहा है वह जून 2017 से पहले का है। उस समय
विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था जोधपुर डिस्कॉम संभाल रहा था। इस बारे में कम्पनी ने जोधपुर डिस्कॉम के जोनल मुख्य अभियन्ता को भी पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। नगर निगम अधिकारियों ने भी संकेत दिए है कि बीकेईएसएल के संचालन संभालने से पहले का यूडी टैक्स बकाया है। पत्र में लिखा गया है कि जोधपुर डिस्कॉम नगर निगम से समन्वय कर इस मामले को निपटाए।
यदि डिस्कॉम राशि जा नहीं करा पा रहा है तो इस बारे में लिखित मंजूरी प्रदान करे जिससे कंपनी के
उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा कर इस मामले को जल्द से जल्द निपटाया जा सके। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शहर में जो भी संपति व सब स्टेशन है वे सभी जोधपुर डिस्कॉम के है ऐसे में
बीईएसएल केवल अपने संचालन समय का यूडी टैक्स देने के लिए जिम्मेवार है। यदि
सब स्टेशन की कुर्की होती है तो शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था में रुकावट आ सकती है जिससे आवश्यक पब्लिक सर्विस पर असर पड़ सकता है और शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन सकती है।





