बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पुष्करणा सावा को देखते हुए बीकेईएसएल की ओर से रविवार को जीएसएस/फीडर का रख-रखाव किया जाएगा। इस दौरान 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ऐसे में उस्ताबारी के बाहर, जुगल भवन के पास, भट्टड़ो का चौक, हरिजन बस्ती, हरलोई हनुमान मन्दिर, श्रीरामसर, हर्षोलाव तलाब के पास, छोटा रानीसर, सुथारो की तलाई, डारा भवन, शीतला गेट अंदर-बाहर, ताजिया चौकी, पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड के पीछे का एरिया, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे का एरिया, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआं,भैंरू जी चौक नाथूसर बास, लोडा-मोडा बगीची के पास का एरिया, ब्रहम बागीची के पास का एरिया, चेतनानंद रोड, मूंधड़ा बागेची, नत्थुसर टंकी, नत्थुसर गेट, हर्षोलाई बड़ा गवाड़, काशनंदी, नथानियो की सराय, नथानियो का चौक, मोहता चौक, मरूनायक मन्दिर, वैदो का चौक, सब्जी मंडी का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।





