कथा वाचक गौवत्स आशीष महाराज ने की प्रसंग व्याख्या

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रामेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में चल रही श्याम कथा के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं में उल्लास रहा। कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज ने श्याम प्रभु के तीन बाणों की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि मानव को धर्मनिष्ठ होकर जीवन जीना चाहिए।
भक्ति की शक्ति के महात्म्य के बारे में बताया और गौ माता की सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रत्येक सनातनी को गौसेवा करनी चाहिए। गौ माता से ही सर्वस्व संभव है। गौ संवर्धन और गौ सरंक्षण हमारा धर्म हो।


आयोजक समिति के मानसिंह नरुका व विनोद गोयल ने बताया कि बीकानेर में पहली बार हो रही श्रीश्याम प्रभु की भव्य कथा का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालुओं में इसके प्रति अपार श्रद्धा है। हजारों भक्त प्रतिदिन इसका श्रवण लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कथा का समापन रविवार को होगा। इससे पहले शनिवार को कथा स्थल पर विशेष श्रृंगार, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के संचालक बनवरी लाल शर्मा, पंड़ित राजेन्द्र किराड़ू,पंड़ित सुशील किराड़ू,देव श्री चांड़क, सुभाष मित्तल, वीरेन्द्र किराड़ू सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।






