बीकानेर : महिला सृजन उत्सव का आयोजन, मेहंदी,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता - Nidar India

बीकानेर : महिला सृजन उत्सव का आयोजन, मेहंदी,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

दक्षिण विस्तार कॉलोनी विकास समिति और अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला सृजन उत्सव आयोजित किया गया। इसके तहत रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता के साथ-साथ म्यूज़िकल चेयर, पासिंग पार्सल सहित कई फन एक्टिविटीज आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विधायक सिद्धी कुमारी ने उन्होंने महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।

समिति के अध्यक्ष शिवशंकर  जाजड़ा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद पुनीत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में  बबीता जैन, अर्चना माथुर एवं सावित्री स्वामी ने निष्पक्ष रूप से निर्णायक की भूमिका निभाई।

महिलाओं में सुरभि अग्रवाल, इंदु जैन, सरिता कोड़ा,उमा शर्मा, बिन्दु शर्मा, रेनुका दाधीच एवं सुजाता पेड़ीवाल का विशेष योगदान रहा।

संचालन सुमन जैन द्वारा किया गया। आयोजन में लगभग 100 महिलाओं व बालिकाओं ने सहभागिता कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *